शरीर के कुछ खास अंगो की विशेष सुरक्षा।
हम अपने शरीर को लेकर बहुत ही जागरूक होते हैं, हम अपने शरीर के प्रत्येक अंग का बहुत विशेष ध्यान रखते हैं। इसकी सुन्दरता को बनाए रखने के लिए हर छोटी से छोटी जरूरत का ध्यान रखते हैं।पर इन सब बातों में हम शरीर के कुछ ऐसे विशेष अंगों की ओर ध्यान देना भूल जाते हैं, जिनकी सुरक्षा और सफाई उतनी ही जरूरी हैं जितनी शरीर के बाकी अंगो की। अन्तरंग अंगों की सुरक्षा ना केवल हमें स्वच्छ बनाती है ,बल्कि हमें बहुत सी बीमारियों से बचाती है ।आजकल बाजार में अंतरंग अंगों की सुरक्षा और उनकी साफ सफाई के लिए कई तरह के प्रॉडक्ट उपलब्ध है ।जो हमें हमारी स्वच्छता में बहुत सहायक सिद्ध होते हैं, जैसे वी वॉश ,क्रीम ,ओर भी प्रॉडक्ट अन्तरंग अंगों की सफाई के लिए है। जितनी आवश्यक अन्तरंग अंगों की सफाई है, उतनी ही आवश्यक होते हैं उन कपड़ों की स्वच्छता जो हम पहनते हैं। क्योंकि अस्वच्छ कपड़े भी बिमारी के कारण बनते हैं तो जितनी सुरक्षा की जरूरत हमारे अंगों को होती है उतनी ही स्वच्छ और सुरक्षित हमारे वस्त्रों का होना भी जरूरी होता है। क्योंकि हमारे वस्त्र हमारे शरीर के साथ पूरी तरह से संपर्क में आते हैं, तो एक गंदा या मैला वस्त्र शरीर में उत्पन्न होने वाली कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है अंतर अंगों की सफाई को कई भागों में बांट सकते हैं। आंतरिक अंगों की सफाई जितनी आवश्यक स्त्रियों के लिए है, पुरुषों के लिए भी उतनी ही आवश्यक है।क्योंकि सफाई व स्वच्छता दोनों के ही शरीर की एक आवश्यक चरया हैं।
अंतरंग अंगों की धुलाई के लिए तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए बाजार में कई तरह के प्रॉडक्ट उपलब्ध है। अन्तरंग अंगों की धुलाई के लिए प्रॉडक्ट खरीदते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे कि उस प्रॉडक्ट का पीएच स्तर। हमारे अंतर रंगों का एक पीएच लेवल होता है,यदि हम उस पेज लेवल से अधिक पीएच लेवल का कोई भी प्रॉडक्ट अपने अंगों पर इस्तेमाल करेंगे तो वो है हमारे अंगों में जलन का कारण पैदा कर सकती है। तो प्रॉडक्ट पर निर्धारित पीएच स्तर को देखकर ही हमें प्रॉडक्ट को खरीदना चाहिए। यह प्रॉडक्ट ना केवल हमारे अंगों की साफ सफाई मे मदद करते हैं बल्कि उत्पन्न होने वाली बुरी दुर्गंध को भी दूर करने में सहायक सिद्ध होते हैं।